अभिव्यक्ति लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अभिव्यक्ति लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, अप्रैल 03, 2011

हम जीत गए...

CONGRATULATIONS !

हम जीत गए ... यह हमारी खुश किस्मती है की हम इस ऐतिहासिक क्षण  के गवाह बने | भारत 28 साल बाद एक बार फिर क्रिकेट का विश्वविजेता बना है | भारत और श्रीलंका के बीच हुआ यह मैच वाकई जबरदस्त था| दोनों ही टीमे गजब का खेली और धोनी की सेना ने गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण  में कमाल का प्रदर्शन किया| इससे पहले भारत 1983 में वर्ल्डकप जीती थी वह जीत लोग आज तक याद करते है और इसी तरह इस ऐतिहासिक जीत  को भी सदियों तक याद किया जायेगा|
सभी को बहुत बहुत बधाई |
CELEBRATIONS ! 
  
THANK YOU TEAM INDIA

रविवार, नवंबर 14, 2010

मैं हिंदी का सम्मान क्यूँ न करूँ?

मैं सपने हिंदी में देखती हूँ ,प्रार्थना हिंदी में करती हूँ 
और मुझे आशीर्वाद भी हिंदी में दिए जाते है 
तो फिर मैं हिंदी का सम्मान क्यूँ न करू ?
 दूसरी भाषाओँ के मुकाबले मैं हिंदी में खुदको 
और समाज को अच्छी तरह अभिव्यक्त  कर पाती हूँ| 
हिंदी मेरी मातृभाषा है| हिंदी मुझे सम्मान दिलाती है
 तो फिर मैं हिंदी का सम्मान क्यूँ  न करूँ? 

शुक्रवार, अक्टूबर 22, 2010

ओरो का सपना पूरा हुआ

आज अमिताभ बच्चन जी को फिल्म पा के लिए राष्ट्रीय पुरुस्कार मिला|बच्चन जी व उनके सभी प्रसंशकों को हार्दिक बधाई| वाकई अमिताभ जी ने ओरो की भूमिका बहुत ही बेहतरीन ढंग से निभाई थी|फिल्म पा मे ओरो इठलाते हुए कहता है कि राष्ट्रपति भवन जा रहा हूँ| ओरो राष्ट्रपति से तो नहीं मिल पता लेकिन आज अमिताभ बच्चन जी को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से पुरुस्कार लेते देख ऐसा लगा जैसे ओरो का सपना पूरा हुआ|
आइये एक बार फिर एक साथ कहे - ओरो ओरो ओरो
पा पा प प पा पा प प प प पा पा प प प प पा 

" इस ब्लॉग पर पोस्ट की गई सभी रचनाएँ मौलिक है जो की मेरी और मेरे परिवार के सदस्यों द्वारा लिखी गई है " | किताबों व अन्य प्रोडक्ट्स पर दी जानकारी अनुभव आधारित है |
धन्यवाद
नेहा मैथ्यूज़