इस छोटी सी दुनिया में आपको मिलेंगी मेरी रचनाएं और कुछ अपनों के दिल से निकली बातें, यादें जिन्हें संजो कर रखना अच्छा लगता है.....
प्रकाशित रचनाएँ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
प्रकाशित रचनाएँ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शुक्रवार, जुलाई 20, 2012
शनिवार, अक्टूबर 30, 2010
मेरी पहली प्रकाशित कविता
आज में आपसे बांटने वाली हूँ ,मेरी पहली प्रकाशित कविता|यह कविता २००४ में दैनिक भास्कर,स्कूल भास्कर में प्रकाशित हुई थी|यह मेरे लिए एक यादगार दिन था और एक शुरुआत भी|कविता का शीर्षक है फील गुड फैक्टर |
फील गुड फैक्टर
लो जंगल में भी आ गया
फील गुड फैक्टर
हाथी इतरा रहा है,
अपनी मस्त चाल पर
बन्दर कूद रहा है मस्ती से डाल पर|
गधे खुश है बनके पॉप सिंगर
चतुर लोमड़ी कह रही
घी में है पांचों फिंगर|
बिल्ली कह रही है अब चूहे नहीं खाऊँगी
घरों में दूध ही दूध है
जाके चाट कर जाउंगी|
बैल कह रहे है अब मैं न बेरोजगार हूँ|
हरित क्रान्ति आई है खेतों में हल
जोतने को तैयार हूँ|
खरगोश कह रहें है जमकर
गाजर-मुली खाऊंगा
फील गुड आया है इसका
लाभ उठाऊंगा|
ऊंट कह रहे है रेगिस्तान में जाऊंगा
पर्यटक आते है उनको लुभाऊंगा|
मोर नाच रहा है बिन बारिश के
पंछी खुश है खुला आकाश है
शेर की हो गई आँखें नम
करता है भगवान से दुआ
हमारे भी दूर हो जाये सारे गम|
सभी खुश है अंदाज
फील गुड का देखकर लो जंगल में भी आ या
फील गुड का फैक्टर|
मंगलवार, अक्टूबर 12, 2010
इंसानों ने
ईश्वर के बनाये नियमों को
तोड़ दिया इंसानों ने
दुनिया की मिलती राहों को
मोड़ दिया इंसानों ने |
राह एक थी मोड़ बन गए
देश कट गए,झंडे बंट गए
एक ईश्वर को कई धर्मों मैं
बाँट दिया इंसानों ने |
एक विश्व को बंटवारे का
कोढ़ दिया इंसानों ने |
आतंकवाद, भ्रष्टाचार का
रोग दिया इंसानों ने |
बदले की भावना पर
ज़ोर दिया इंसानों ने |
'आया नया जमाना'-कह कर
संस्कारों को छोड़ दिया इंसानों ने |
अब यह राह कहा ले जाएगी
इसका पता लगाना है
डूबेंगे या तर जायेंगे?
डूबे या तरे,सब 'वो' जानें
क्या ऐसा सोच लिया इंसानों ने?
ईश्वर के बनाये नियमों को
तोड़ दिया इंसानों ने
दुनिया की मिलती राहों को
मोड़ दिया इंसानों ने |
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
" इस ब्लॉग पर पोस्ट की गई सभी रचनाएँ मौलिक है जो की मेरी और मेरे परिवार के सदस्यों द्वारा लिखी गई है " | किताबों व अन्य प्रोडक्ट्स पर दी जानकारी अनुभव आधारित है |
धन्यवाद
नेहा मैथ्यूज़
लेबल
Books I Read
(2)
Spiritual Books I Read
(2)
coin collection
(3)
कविता
(22)
कान्हा मेरे
(14)
चित्र
(2)
डिजिटल आर्ट
(2)
दादाजी की शायरी
(10)
दोहे
(1)
नव लेख
(4)
प्रकाशित रचनाएँ
(3)
बाल कविताए
(20)
भक्ति काव्य
(5)
माँ
(2)
मेरी मम्मी की डायरी से...
(8)
मेरी लाइब्रेरी
(2)
यादों का मेला
(8)
लघुकथा
(1)
लवलीना
(8)
लेख
(8)
विविध
(3)
संस्मरण
(11)
सिक्कों की दुनिया
(3)
हाइकु
(4)


