उत्सव की है घड़ियाँ आई
चहुँ ओर खुशहाली छाई ।
नारायण प्रकटे बाल रूप धर
पूर्ण हुआ माँगा था जो वर |
जगत के नाथ आंचल में समाई
है ममतामयी यशोदा माई |
प्रथम दर्शन पाते मां बाबा
कितनी सुन्दर लाला की आभा
जग की सारी खुशियाँ पाई
है ममतामयी यशोदा माई ।
मन मोहते सबका कान्हा
कितना सुन्दर उनका मुस्काना
गोप गोपी गईया हर्षाई
है ममतामयी यशोदा माई ।
छोटे से प्यारे से लाला
जिनसे फैला जग में उजियाला
सबको बहुत बहुत बधाई ।
धन्य है ममतामयी यशोदा माई ।
उत्सव की है घड़ियाँ आई
चहुँ ओर खुशहाली छाई ।
- नेहा की कलम से...
🪷 श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाए 🪷