सकारात्मकता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सकारात्मकता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

1/20/2015

जीवन जी तो लें

नम आँखें है
दिल यादों में अब यूँ खो रहा है 
कहीं बादल बरस 
खुद में ही जो गुम हो रहा है 

गम से जो निकल 
खुशियों के आँसु रो रहा है 
नए सपने जमीं पर 
जैसे कोई बो रहा है 

उड़ने को 
तैयार पर होने लगे है 
अपनी हर हिचक को 
जैसे अब खोने लगे है 

सपनो का महल 
जमीं पर बनने लगा है 
जीवन जी तो ले 
अब मन यही करने लगा है 

आओ बढ़ चलें 
गिर भी पड़े तो डर नहीं है 
फिर से थाम ले आ कर 
वो ईश्वर भी यहीं है। 


                                                                                                          

9/18/2012

हर कोई खुद में खास है

तेरी हथेली पर सबकुछ 
मेरी मुट्ठी में आस है
ईश्वर ने तुझको भी दी
मुझको भी दी श्वास है
हर कोई खुद में खास है।

मै भी सफल बनूँ  इक दिन
बस अवसर की तलाश है
तुझ सी बात है मुझ में भी
ऐसा मेरा विश्वास है
  हर कोई खुद में खास है।

सबके लिए है धरती
सबके लिए आकाश है
मंजिल ढूंढ़ ने वालों को
ढूंढ़ लेता प्रकाश है
हर कोई खुद में खास है।



                                                                                           

9/03/2012

शेष कार्य


अवचेतन मन जो दे रहा 
वह ईश्वर का सन्देश है 
चेतन को अब कदम बढ़ाना 
कार्य रह गया शेष है ।

मेरा सफलता के लिए मंत्र  -  
GOOD IDEA + RIGHT ACTION = SUCCESS 


7/19/2012

थैंक यू God!

अच्छे और बुरे में 
फर्क बताया थैंक यू 
इसीलिए ये सारा 
खेल रचाया, थैंक यू 
पहले पहल लगा,  
क्या लोग ऐसे भी होते है ?
वो बोले तो जाना कि 
तेरा मैसेज क्या है, थैंक यू 
जीवन का एक और 
पाठ पढाया,थैंक यू 
एक बार फिर मेरा 
साथ निभाया,थैंक यू !
थैंक यू !

6/26/2012

समय और मनुष्य

(1)
कल के भरोसे -
वक्त हाथ से 
फिसलता रहा ,
टलता रहा,
खलता रहा,
और यह सब यूँही 
चलता रहा।

(2)
सोचता हूँ घडी 
बदल डालूं ,
कुछ है 
जो रोकता है,
उसकी धुल हटा लूँ 
फिर देखू वक्त क्या है।

(3)
दिन मुश्किल है मगर 
शाम आज भी होगी,
मुश्किलों पे जीत पाकर 
हैरान वो आज भी होगी।

(4)
वह तब भी टिक टिक करती थी,
वह अब भी टिक टिक करती है,
अब उसकी यह टिक टिक 
जाने क्यूँ अच्छी लगती है,
शायद मेरे सोचने का 
नजरिया बदल गया,
समय तुम्हारी ताकत 
मैं भी संभल गया।



10/05/2010

समाजसेवा एक वरदान

एक रौशनी दिखी जो, आशा जगा गयी,
जीवन की ज्योत जैसे, हमे थमा गयी|
समाज से कुछ लिया तो,कुछ लोटायें हम
एक सपना नया हमको दिखा गयी|
कुछ लोग ऐसे है जो,सच्ची मिसाल है,
दुःख दर्द बाटते है वो,करते कमाल है|
एक संकल्प लिए है वो,जिंदगी की राह पर 
सपनों को आकर देते है वो मूर्तिकार है|
अब आह नहीं है,है चाह जिंदगी
दुःख दर्द मिटाओ कहो वाह जिंदगी|
.