ट्यूटोरियल / टिप्स एंड ट्रिक्स लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ट्यूटोरियल / टिप्स एंड ट्रिक्स लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

12/13/2016

बनाए अपना होम ऑफिस

इसके लिए जरुरत है बस थोडा सा व्यवस्थित होने की और ज्यादातर उन चीजों की जो आपके घर में पहले से ही उपलब्ध है कुछ यहाँ तो कुछ वहां और हां सबसे जरुरी बात आपका फेवरेट कौना जहाँ आप बैठना पसंद करें |
सामग्री – 1 स्टडी टेबल, 1 कुर्सी, 1 स्टूल, आपका कम्प्यूटर या लेपटॉपकुछ स्टेशनरी वस्तुएं [जैसे की पेन,पेंसिल,रबड़, शार्पनर, स्टेपलर, स्केल,  कैंची, फेविकोल, इंच टेप इत्यादि ], लिफाफे, स्टैम्प्स ,सादे कागज, स्कैच पेन्स, नोटबुक, एक दो फोल्डर जिसमें आप जरुरी न्यूज पेपर कटिंग्स या अन्य कागज रख सके|
आपकी रेफरेंस बुक्स जैसे की हिंदी तथा अंग्रेजी या अन्य भाषाओँ की  डिक्शनरीज , डायरेक्टरीज , एटलस, सामान्य ज्ञान, आपकी जरुरी सॉफ्टवेयर सीडी, डीवीडी कलेक्शन  इत्यादि | एक बुक शेल्फ या फिर दीवार में बना आला तो है ही | आपकी एक्स्ट्रा पेन ड्राइव्स, कार्ड रीडर, मेमोरी कार्ड्स, वाई फाई अडेप्टर, डोंगल, डाटा केबल जैसी यूजफुल चीजे |      

स्टडी टेबल कुर्सी व स्टूल को अपनी चुनी जगह पर रखें अब टेबल पर पेन पेन्सिल जैसी स्टेशनरी वस्तुओं को पेन स्टेंड में व्यवस्थित रूप से रखें | अपना कम्प्यूटर या लेपटॉप उस टेबल पर रखे | अपनी सभी रेफरेंस बुक्स, डायरी, फोल्डर, सॉफ्टवेयर आदि  पास ही शेल्फ पर रखे और साथ ही सादे कागज, लिफाफे, स्टेम्प्स इत्यादि शेल्फ पर जमाकर रखे | आपकी उपलब्ध कम्प्यूटर और मोबाइल एक्सेसरीस के अनुरूप एक केस  लेकर उन्हें उसमे जमाकर रखे | उसे भी शेल्फ पर रख दे |  
ऑफिस को और ज्यादा से ज्यादा कार्यशील बनाने के लिए आप कुछ आवश्यक सामग्री खरीद भी सकते है जैसे की मल्टी फंक्शन प्रिंटर जो साढ़े  चार से पांच  हज़ार तक  में आसानी से उपलब्ध है जो कि  दैनिक उपयोगी है आउटपुट पाने का बहुत जरुरी साधन है | कुछ यू एस बी लाइट्स या टेबल लेम्प जो की आपके की बोर्ड को रौशनी देती है और आप बिना किसी को डिस्टर्ब किये अपना काम जारी रख सकते है |  


देखिए तैयार है आपका होम ऑफिस जो की आपके पूरे परिवार के लिए एक सुविधाजनक वातावरण बनाता है और आपके दोस्तों  में आपकी धाक जमाता है | 





12/05/2010

विंडो मूवी मेकर में अपनी एनिमेशन मूवी बनाना

एनिमेशन मूवी बनाने के लिए सबसे पहले आपको बहुत सारे चित्र थोड़े थोड़े बदलाव करके बनाने होंगे
चित्रों को बनाकर उन्हें कम्प्यूटर में सेव करें |
बाकि काम हम विंडो मूवी मेकर में करेंगे |

विंडो मूवी मेकर में अपनी एनिमेशन मूवी बनाना -

प्रोग्राम मेन्यू  में विंडो मूवी मेकर पर क्लिक करें
इसकी विंडो खुलेगी -


फाइल पर क्लिक करें
न्यू प्रोजेक्ट पर क्लिक करें
बायीं और दिए गए मूवी टास्क में से इम्पोर्ट पिक्चर पर क्लिक करें





अपनी बनायीं तस्वीरों को कम्प्यूटर से इम्पोर्ट करें-

तस्वीरें इम्पोर्ट हो गयी है-


अब चित्रों को storybord तक ड्रेग  करके ले जाये-  

सारे चित्र सही प्रकार लगने के बाद कुछ इस तरह दिखेगा -

अब हम इस पर vidieo effect डालेंगे 
इसके लिए मूवी टास्क के अन्दर view vidieo effect पर क्लिक करें  
यहाँ आपके सामने कई vidieo effect प्रदर्शित होंगे 


 यहाँ में फिल्म का प्रभाव दिखाने  के लिए फिल्म एज ओल्ड vidieo effect का इस्तेमाल करुँगी 
फिल्म एज ओल्ड vidieo एफ्फेक्ट को सभी तस्वीरों तक ड्रेग करें 
effect add हो जाने पर तस्वीरों पर बना सितारे का निशान गहरा दिखाई देने लगेगा -

अब हमें तस्वीरें चलचित्र की तरह दिखाने के लिए समय सीमा ठीक करनी होगी 
इसके लिए स्टोरी बोर्ड के ऊपर show timeline का option है उस पर क्लिक करें 

अब एक एक तस्वीर को प्रदर्शित करने का सही समय तय करें ,तस्वीर पर क्लिक करके उसे सही समय तक ड्रेग करें 
समय सीमा तय कर ली गयी है 
अब हम मूवी का टाइटल डालेंगे 
इसके लिए मूवी टास्क के अन्दर make titles or credits  पर  क्लिक करें 
यहाँ आप से पूछा जायेगा आप टाइटल कहा लगाना चाहते है ?
में अपनी फिल्म का टाइटल सेलेक्टेड क्लिप पर जोड रही हूँ 
add title on the selected clip पर क्लिक करें 
फिल्म के लिए तय किया गया नाम डालें 

और सजाने के लिए more option में change the title animation पर क्लिक करें
अपने पसंद का animation चुनें 

change the text font and color पर क्लिक करें
टेक्स्ट और फॉण्ट चुनें 

done , add title to movie पर क्लिक करें 
टाइटल जुड़ गया है
टाइटल और फिल्म शुरू होने के बीच कुछ अंतर दिखाने के लिए हम इसमें transition effect डालेंगे 
इसके लिए मूवी टास्क में view transition effect पर क्लिक करें 
यहाँ में टाइटल वाली क्लिप के बाद fade taransition effect डाल रही हूँ 

transition को क्लिप तक ड्रेग करके ले जाएँ 

गाने के बिना फिल्म अधूरी लगती है ,अब हम इसमें गाना डालेंगे 
इसके लिए मूवी टास्क में import audio or music पर क्लिक करें 
अपनी म्यूजिक फाइल इम्पोर्ट करें 
 म्यूजिक फाइल इम्पोर्ट हो गयी है, जहां आप गाना लगाना चाहते है वहां इसे ड्रेग करें 

यह सब करते वक्त मूवी प्ले करके देखते रहे ,चित्र ,टाइटल गाना आदि व्यवस्थित कर दिए गए हैं सब कुछ हो जाने के बाद यह ऊपर प्रदर्शित चित्र की तरह दिखेगा |

अपने प्रोजेक्ट को सेव करें, प्रोजेक्ट शुरुआत से ही सेव करते रहना चाहिए |
मूवी प्रोजेक्ट  से पूरी तरह संतुष्ट होने पर हम इसे मूवी के रूप में सेव करेंगे |

इसके लिए मूवी टास्क में save to my computer पर क्लिक करें 
सेव मूवी विजार्ड की विंडो खुलेगी -
मूवी का नाम डालें |



नेक्स्ट पर क्लिक करें 


नेक्स्ट करें 


आप की मूवी सेव हो रही है |
सेव होने के बाद फिनिश पर क्लिक करें-

इस  प्रकार आपकी फिल्म तैयार हो जाएगी |
यह सिर्फ एक संक्षिप्त जानकारी थी |इस फिल्म में बस एक नाचते हुए लड़के का चलचित्र बनाया गया|
विंडो मूवी मेकर में बहुत अच्छी मूवी बनायीं जा सकती है |प्रतिभाशाली होने पर आप एक विस्तृत चलचित्र बना सकते है |
आशा है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी |
धन्यवाद 


11/27/2010

कम्प्यूटर स्टार्ट करते ही सुनें एक खास आवाज

इसके लिए सबसे पहले टास्कबार पर स्टार्ट पर क्लिक करें | सेटिंग्स पर क्लिक करें |कंट्रोल पेनल  को ओपन करें |कंट्रोल पेनल  की विंडो खुलेगी |

साउंड एंड ऑडियो डिवाइस पर क्लिक करें |

इसकी properties खुलेगी |
साउंड पर क्लिक करें|
प्रोग्राम इवेंट में से start windows को क्लिक करें |browse को क्लिक करें |  
अपने पसंद की साउंड फाइल browse करे|चुने ,ओके करें |

साउंड एंड ऑडियो डिवाइस properties पर apply करें | 

कम्प्यूटर स्टार्ट करते ही सुनें एक खास आवाज उदहारण के लिए अमिताभ जी की आवाज आज खुश तो बहुत होगे तुम..  हई  

11/06/2010

टास्कबार पर My Document फोल्डर

कंप्यूटर  पर कार्य  करते वक़्त जब बहुत से windows खुले हो तो उन्हें बार बार minimize करके अपने काम के फोल्डर पर जाना बड़ा ही रूकावट भरा लगता है| आइये देखे  कि किस तरह हम टास्कबार पर जरुरी फोल्डर पर पहुँच रख सकतें है|
टास्कबार पर राईट क्लिक कीजिये|
टूलबार पर क्लिक कीजिये|
न्यू टूलबार पर क्लिक कीजिये|
न्यू टूलबार की विंडो खुलेगी|
My Document को चुनिए| ओके कीजिये|
लीजिये टास्कबार पर My Document आ गया है|इसी प्रकार आप My Computer आदि जरुरी फोल्डर भी टास्क बार पर रख सकते है| quick launch सुविधा द्वारा भी आप अपने कार्य को आसन बना सकते है|