रविवार, नवंबर 14, 2010

जिज्ञासा

बादलों के बीच घर बनाकर 
इन्द्रधनुष रहता है 
क्या वह भी हाउस टैक्स भरता है 
दुनिया के पर्यटन नक़्शे पर 
क्या चाँद भी अंकित होता है ?
क्योंकि हर इंसान आजकल 
चाँद पर पिकनिक की बात कहता है 
आजकल जब इंसान 
दुसरे ग्रह की यात्रा करता है,
तो क्या वह भी पासपोर्ट,वीज़ा लेता है ?
क्या मशीनी रोबोट भी 
रोता है और खुश होता है ?
जवाब दो इसका 
क्या तुमने इस बारे में सोचा है ?
ये आजकल नन्हे-मुन्ने 
बच्चों की जिज्ञासा है |


1 टिप्पणी:

" इस ब्लॉग पर पोस्ट की गई सभी रचनाएँ मौलिक है जो की मेरी और मेरे परिवार के सदस्यों द्वारा लिखी गई है " | किताबों व अन्य प्रोडक्ट्स पर दी जानकारी अनुभव आधारित है |
धन्यवाद
नेहा मैथ्यूज़