आज फिर कुछ चलो सीख लें
हार हार कर चलो जीत लें ।
जो ना चाहे कभी सीखना
क्या नही है उसे चेतना ।
कोशिश तो कर के देखें हम
कुछ और कदम बढ़कर देखें हम ।
अपनी क्षमताओं को जानें
हुनरमंद हम भी है माने।
घबराहट को पिछे छोडे,
नऐ जोश से अब हम दौडे ।
कहे खुद से अब बात वही,
उत्साह बढे और कर्म सही।
जिसने जीवन सवांरा नही,
ऐसा डर अब गवांरा नही ।
आज फिर कुछ चलो सीख लें
हार हार कर चलो जीत लें ।
- नेहा मैथ्यूस
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें