शुक्रवार, मार्च 04, 2011

गाना गन्दा हो जायेगा ना

ये बात तब की है जब मेरी बेटी नेहा 4 साल की थी उसे गाना गाना बहुत पसंद था| उसे जो गाना पसंद होता उसे कोई दूसरा गा लेता तो उसे बहुत गुस्सा आता| एक दिन की बात है मेरी बेटी वीना बाथरूम गई वहां जाकर उसने नेहा की पसंद का गाना गाना शुरू कर दिया| नेहा जोर जोर से रोने लगी| मैंने पूछा क्या हुआ तो उसने कहा "वो मेरा गाना बाथरूम में गा रही है गन्दा हो जायेगा ना,उसको मना करो "|और हमारा हँसते हँसते बुरा हाल हो गया|
- लवलीना मैथ्यूस  

1 टिप्पणी:

" इस ब्लॉग पर पोस्ट की गई सभी रचनाएँ मौलिक है जो की मेरी और मेरे परिवार के सदस्यों द्वारा लिखी गई है " | किताबों व अन्य प्रोडक्ट्स पर दी जानकारी अनुभव आधारित है |
धन्यवाद
नेहा मैथ्यूज़