बुधवार, अक्टूबर 20, 2010

माँ

माँ ने दिया है जन्म हमें
माँ ने ही है पाला 
माँ ने दिए संस्कार हमें
माँ ने जीवन में भरा उजाला|
माँ का हम करे गुणगान
माँ ने  दी बच्चों को पहचान|
माँ के जैसा कौनसा रिश्ता जग मे
न तो धरती न तो नभ मे|
माँ का हृदय बहुत विशाल
रखती है बच्चों का ख्याल
माँ का हम करे गुणगान
माँ तो है सबसे महान|

3 टिप्‍पणियां:

" इस ब्लॉग पर पोस्ट की गई सभी रचनाएँ मौलिक है जो की मेरी और मेरे परिवार के सदस्यों द्वारा लिखी गई है " | किताबों व अन्य प्रोडक्ट्स पर दी जानकारी अनुभव आधारित है |
धन्यवाद
नेहा मैथ्यूज़